बरेली। बारिश और गर्मी से जिला अस्पताल में वायरल बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर कतार लग रही है। मंगलवार को डॉक्टर को पहले दिखाने के लिए पर्चा बनवाने के लिए दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान जमकर मारपीट हुई।
अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है। जिसमें दो महिलाओं के बीच कहासुनी हो रही है। अचानक एक महिला ने चप्पल निकाली और मारने लगी तो दूसरी भी मारपीट करने लगी। आपस में बाल पकड़कर खींचने लगीं। उनके परिजन बीच-बचाव में आए पर वे रूकी नहीं। ये नजारा देख कतार में लगे अन्य मरीज सहम गए। काउंटर का स्टाफ उन्हें शांत कराने होने की गुहार लगाता रहा। तभी सुरक्षाकर्मी पहुंचे और उन्होंने दोनों को समझाकर शांत कराया। पर्चा बनवाकर दिया। ब्यूरो