फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव भमोरा की एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लौंग श्री पत्नी वीरेंद्र बृहस्पतिवार शाम को घर से बाहर गई थीं। देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की तो देर रात उनका शव तालाब में मिला। परिजनों ने तालाब से बाहर निकालकर लाए तो बह मृत मिली। उसके शव को उठाकर घर ले गए। सुबह सूचना दी तो शाही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लौंग श्री के तीन पुत्र और एक पुत्री बताई गई है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है।

कुछ लोगों ने बताया कि लौंग श्री मानसिक रूप से कमजोर थी। दौरे आते थे। अचानक तालाब के किनारे दौरा आने से गिरी होगी, फिर पानी में डूबने से मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुछ लोगों ने महिला की मौत को संदिग्ध बताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें