फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में फेंकी 20 दिन की बेटी: मां बोली- मैंने ही बच्ची को पानी में डुबोया था; चार दिन बाद मिला शव

Wed, 21 Feb 2024 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक महिला ने अपनी 20 दिन की बच्ची को तालाब में फेंक दिया। चार दिन बाद नवजात का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पूछताछ में महिला ने बच्ची को तालाब में फेंके जाने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
नवजात बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत में महिला ने घरेलू विवाद में अपनी 20 दिन की नवजात बेटी को तालाब में फेंक दिया। चार दिन बाद मंगलवार को उसका शव पानी में उतराता मिला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को छानबीन में पता चला कि दंपती में आए दिन झगड़ा होता था। 

विज्ञापन


ग्राम कुंडेली निवासी प्रियंका भारती पत्नी विनोद कुमार छह फरवरी को अपने मायके जगत गांव आई थी। उसके पति विनोद का कहना है कि प्रियंका ने 31 जनवरी को बच्ची को जन्म दिया था। परिवार के लोगों ने उसका नाम प्रिया रखा था। तीन फरवरी को उसकी सास मंजू देवी उसके घर आई थीं।
 
छह फरवरी को वह प्रियंका, उसकी नवजात बेटी प्रिया और दो वर्षीय बेटे नैतिक लेकर अपने गांव चली गईं। वह भी साथ में गया था और दो दिन तक विनोद ससुराल में ही रुका। नौ फरवरी को घर लौट गया। अगले दिन मजदूरी करने पीलीभीत चला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

17 फरवरी को ससुराल गया था विनोद 
विनोद के मुताबिक वह 17 फरवरी को पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल गया था। तब बच्ची वहां नहीं थी। उसने सभी लोगों से पूछा था, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इससे वह अपने बेटे को लेकर चला गया। 18 फरवरी को उसने थाने आकर बच्ची के लापता होने की तहरीर दी थी। तब से परिवार वाले बच्ची को तलाश कर रहे थे। 

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जगत गांव के लोगों ने बच्ची प्रिया का शव नजदीकी तालाब में उतराता देखा। सूचना पर दातागंज सीओ कृष्ण कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर अलापुर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की तो पता चला कि प्रियंका ने ही बच्ची को तालाब में फेंका था।

बड़ा फैसला: नाथ कॉरिडोर के मार्ग पर मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, कुतुबखाना पुल का नाम अब महादेव सेतु

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। आशंका है कि उसने ही बच्ची को तालाब में फेंका था। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। 

ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहरा रहा पति
प्रियंका के पति विनोद का कहना है कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। वह अपने पांच भाइयों से अलग रहता है। जब वह पत्नी लेने ससुराल गया था तो पत्नी, सास-ससुर से प्रिया के बारे में जानकारी की थी, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया, जबकि उन्हें इसकी जानकारी थी। 

'मैंने ही पानी में डुबोई थी बच्ची'
पुलिस के मुताबिक पूछाताछ में महिला ने कहा- ‘हां, मैंने ही अपनी बच्ची को पानी में डुबोया था, फिर पता नहीं बच्ची कहां चली गई।’ प्रियंका ने यह भी कहा कि उसने बच्ची को तालाब में नहलाने के लिए डुबोया था।
विज्ञापन

पिता बोले- उत्पीड़न की शिकार है बेटी
प्रियंका के पिता श्रीपाल का कहना है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले आए दिन उसे पीटते हैं और परेशान करते हैं। इससे वह काफी परेशान हो चुकी है। गुस्से में आकर उसने बच्ची को तालाब में फेंक दिया था। उन्हें खुद इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें तो तब पता चला बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला। 

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बच्ची को तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी इसमें किसी ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन इसमें कार्रवाई जरूर कराई जाएगी। जब परिवार वाले तहरीर नहीं देंगे तो इसमें चौकीदार या ग्राम प्रधान की तहरीर पर एफआईआर कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें