17 फरवरी को ससुराल गया था विनोद
विनोद के मुताबिक वह 17 फरवरी को पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल गया था। तब बच्ची वहां नहीं थी। उसने सभी लोगों से पूछा था, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इससे वह अपने बेटे को लेकर चला गया। 18 फरवरी को उसने थाने आकर बच्ची के लापता होने की तहरीर दी थी। तब से परिवार वाले बच्ची को तलाश कर रहे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जगत गांव के लोगों ने बच्ची प्रिया का शव नजदीकी तालाब में उतराता देखा। सूचना पर दातागंज सीओ कृष्ण कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर अलापुर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की तो पता चला कि प्रियंका ने ही बच्ची को तालाब में फेंका था।
बड़ा फैसला: नाथ कॉरिडोर के मार्ग पर मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, कुतुबखाना पुल का नाम अब महादेव सेतु
पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। आशंका है कि उसने ही बच्ची को तालाब में फेंका था। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
पिता बोले- उत्पीड़न की शिकार है बेटी
प्रियंका के पिता श्रीपाल का कहना है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले आए दिन उसे पीटते हैं और परेशान करते हैं। इससे वह काफी परेशान हो चुकी है। गुस्से में आकर उसने बच्ची को तालाब में फेंक दिया था। उन्हें खुद इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें तो तब पता चला बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बच्ची को तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी इसमें किसी ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन इसमें कार्रवाई जरूर कराई जाएगी। जब परिवार वाले तहरीर नहीं देंगे तो इसमें चौकीदार या ग्राम प्रधान की तहरीर पर एफआईआर कराई जाएगी।