फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती ने 15 साल की किशोरी को बरेली में बेचा, होटल में जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार, चार गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 01:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के एक होटल में 15 साल की किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। वह बहाना बनाकर होटल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। उसकी आपबीती सुनकर  पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नेपाल की रहने वाली युवती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की 15 वर्षीय किशोरी को बरेली की सरगना को बेचकर देह व्यापार के दलदल में उतार दिया गया। यहां सेटेलाइट चौराहे के पास लिटिल क्राउन होटल में उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नेपाली युवती भी शामिल है। बारादरी थाने में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


वाराणसी के चौबेपुर इलाके की निवासी किशोरी ने एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। जनवरी के पहले सप्ताह में परिवार वालों ने डांट दिया तो वह गुस्से में घर से निकल आई। वाराणसी स्टेशन पर घूमते हुए उसे रिया नाम की युवती मिली।

वह उसे फुसलाकर अपने घर ले गई और तीन दिन रखा। फिर रिया उसे बरेली लाई और यहां कैंट इलाके के गांव चनहेटी की रहने वाली बबली खान के हाथ बेच दिया। बबली, उसका पति खलील खान व बबली के दोस्त फरीदपुर के कुआंखेड़ा निवासी विनोद यादव ने उसे कैंट के चनेहटी गांव में मस्जिद के पास कमरे में रखा। ये लोग अक्सर उसे होटलों में ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos

होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंची किशोरी 
दुर्गावती नाम की नेपाली महिला, जसलीन नाम की पंजाबी महिला और सुरेश शर्मा नगर निवासी विनय भी बबली के ग्रुप में शामिल हैं। इन लोगों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपते थे, जबकि हकीकत में वह 15 साल की ही है। बबली के कमरे से यह फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। किशोरी ने बताया कि शुक्रवार रात ये लोग उसे सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में लेकर आए। यहां भी उससे अनैतिक कृत्य कराया जा रहा था। लघुशंका के बहाने वह होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें- बदायूं दोहरा हत्याकांड: हर्षित मिश्रा की सास बोलीं- एक ही जाति के हैं सब, मिलकर मार दिया मेरा लाल
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बबली, जसलीन, दर्गावती व विनोद को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। खलील खान, रिया व विनय की तलाश की जा रही है। होटल मालिक व मैनेजर की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही है। ठोस साक्ष्य मिले तो इनको भी नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा। किशोरी के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें