फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार छोटे बच्चों को छोड़कर तीसरी बार भागी महिला

Sat, 04 Jul 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता पति और चार छोटे बच्चों को छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ तीसरी बार भाग गई है। पति की तहरीर के मुताबिक, छह दिन पहले सुबह 10:30 बजे महिला बिना किसी को बताए घर से निकली और वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

आरोप है कि उनकी पत्नी को तिलमास गांव का रहने वाला फैजल पहले भी दो बार (करवाचौथ से पहले और डेढ़ माह पहले) साथ ले जा चुका है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पुलिस ने दोनों को तलाश लिया था। हालांकि, महिला ने हर बार पुलिस को अपनी मर्जी से जाने का बयान दिया, जिस कारण आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। पति का कहना है कि जब उन्होंने पत्नी के मायके वालों से शिकायत की, तो उल्टे उनको ही फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकियां दी गईं।
इस बाबत सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पति की तहरीर पर आरोपी फैजल और शिकायतकर्ता के ससुराल वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें