फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच साल बाद अपनों से मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पांच साल बाद अपनों से मिली महिला तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2020 को मालती नाम की महिला मीरगंज क्षेत्र में भटकती हुई पुलिस को मिली थी। उसे मीरगंज थाने की पुलिस ने एसडीएम मीरगंज के आदेशानुसार नारी निकेतन बरेली में भिजवाया था। नारी निकेतन से मालती 18 जून 2022 को मानसिक चिकित्सालय बरेली में स्थानांतरित की गई। लंबे समय तक चले मानसिक इलाज के बाद मालती की स्थिति में सुधार हुआ तो मानसिक चिकित्सालय, बरेली की डॉयरेक्टर डॉ. पुष्पा पंत ने उसे घर भेजने की पहल करते हुए मनोसमर्पण संस्था का सहयोग लिया।
मनोसमर्पण के फाउंडर और मनोवैज्ञानिक शैलेश शर्मा ने समय-समय पर काउंसलिंग की तो मालती ने अपने परिजनों की डिटेल्स दी और बताया कि वह बरेली जिले के गलथुआ की रहने वाली है। शैलेश शर्मा ने अपने संस्था के सोशल वर्कर मुकुल को उसके गांव भेजा और परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और मालती को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालती को लेने बरेली पहुंचे उसके ससुर रामपाल ने कहा कि मालती एक बेटी और एक बेटा की मां है। पांच साल पहले मालती मानसिक बीमारी के चलते घर से गायब हो गई थी। उसे बहुत खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। रामपाल ने बताया के अकेले ही बच्चों का पालन पोषण किया। अब बच्चे बड़े हो गए हैं। रामपाल ने टीम मनोसमर्पण और मानसिक चिकित्सालय का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें