फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाभी ने ननद को गटर में दिया धक्का, गंभीर घायल; इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा

Wed, 26 Feb 2025 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक महिला ने झगड़े के दौरान अपनी ननद को गटर में धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक परिवार में विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि 30 वर्षीय युवती बबली को उसकी भाभी ने गटर में धक्का दे दिया। गटर में गिरने से युवती गंभीर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बबली के पति विनोद के अनुसार उनका साला किसी अपराध की वजह से जेल में बंद है। उसकी पत्नी खुशी उनके घर आई थी। अपने पति को जेल से छुड़ाने के लिए रुपयों की मांग कर रही थी। जब विनोद ने मजबूरी जताकर रुपये देने से इनकार कर दिया तो खुशी ने गुस्से में झगड़ा शुरू कर दिया। विनोद की पत्नी बबली भी वहां मौजूद थी।  

झगड़े के दौरान खुशी ने बबली को धक्का दे दिया, जिससे वह गटर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विनोद की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वस्त्र कर घर से भगाने की धमकी 
दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर महिला को उसके तीन जेठों ने निर्वस्त्र कर घर से निकालने की धमकी दी। पति और ससुराल वालों ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। स्वाले नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उसका निकाह 2023 में हाफिजगंज निवासी युवक से हुआ था। 

निकाह के बाद पति और उसके परिजन कम दहेज लाने का उलाहना देने लगे। तीनों जेठ उससे कहते थे कि इसे निर्वस्त्र कर घर से निकाल दो तब यह दो लाख रुपये लेकर आएगी। दिसंबर 2024 में दहेज की मांग को लेकर पीटकर घर से निकाल दिया। किला थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें