बारादरी क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। मौसेरी बहन का घर पर आना जाना था। मौसेरी बहन कुदेशिया फाटक के पास स्थित बाइक एजेंसी पर नौकरी करती है। एजेंसी मालिक बसंत विहार निवासी अभय जौहरी ने 24 फरवरी को अपने घर पर पार्टी रखी थी। मौसेरी बहन पार्टी में साथ लेकर गई थी। वहां सभी ने जमकर शराब पी और डांस किया। आरोप है कि डांस के दौरान अभय ने छेड़खानी शुरू कर दी। अभय ने अश्लील हरकतें भी कीं।
जब विरोध किया तो अभय दूर हट गया। इसके बाद अभय के साथ मिनी बाईपास स्थित रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाया। जब युवती ने माता-पिता को अभय की करतूत के बारे में बताया तो उन्होंने थाने जाने को कहा। इज्जतनगर थाने में पीड़ित युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।