महिला का पति से नहीं हुआ था तलाक
महिला ने धीरे-धीरे कुंवर सेन को विश्वास में लेकर गांव कासिमपुर स्थित उसके कुछ भूखंडों का बैनामा अपने नाम करा लिया। उसे पता चला कि बैनामे में शशि नाम डाला गया। उसी नाम से हस्ताक्षर किए गए। कुंवरसेन को महिला का नाम शशि होने का पता चला तो वह हैरान रह गया। पूछने पर महिला ने बताया कि शशि उसका दूसरा नाम है। छानबीन करने पर पता चला कि महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी कर प्लॉट अपने नाम कराए हैं। यह भी पता चला कि महिला का अपने पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ था।
धोखाधड़ी का पता चलने पर कुंवरसेन ने उसी समय पुलिस में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बरखेड़ा थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अब धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गुड्डी देवी उर्फ मीरा उर्फ शशि, रविंद्र, भगवान दास और उसकी पत्नी मुन्नी देवी निवासी बढैरा थाना दियोरिया को नामजद किया गया है।