फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : शीशगढ़ में गला दबाकर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Tue, 31 Oct 2023 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार शाम करीब चार बजे गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लखीमपुर में मंगलवार शाम घर से चारा लेने गई महिला महमूदन (65) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव गन्ने के खेत में मिला। उन्हीं के दुपट्टे से उनका गला बंधा हुआ था।

विज्ञापन


लखीमपुर गांव निवासी इकबाल ने बताया कि उनकी मां महमूदन घर से चारा लेने जंगल गई थीं। किसी ने उन्हें सूचना दी कि जबर सिंह के गन्ने के खेत में उनकी मां का शव पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसे लेकर शुरू में कुछ आशंका जताई गई लेकिन फोरेंसिक टीम की जांच में वह निर्मूल निकली। डॉग स्कवॉड ने भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। एसपी देहात मुकेश मिश्रा, सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। खबर लिखे जाने परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।

हल्का सा कसा था गला
हत्या की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी पर महमूदन के गले के पास निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। दुपट्टे को हल्का सा गर्दन पर कसा गया है। शव खेत में कुछ अंदर पड़ा था, चप्पलें बाहर ही रखी थीं। आशंका है कि कहीं और हत्या कर शव खींचकर खेत के अंदर डाला गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले हो चुकी छह महिलाओं की हत्या
मीरगंज सर्किल के शाही थाना क्षेत्र में चार माह के अंतराल में छह महिलाओं की हत्या हो चुकी है। अब इस हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत है।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या करने जैसी स्थिति है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल परिवार ने तहरीर भी नहीं दी है। जल्दी ही हकीकत सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें