शिकायत करने पर पुलिस ने थाने पर बैठाया
परिजनों का आरोप था कि वे रात में थाने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने उल्टे उनके ही दो युवकों को थाने में बैठा लिया। संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दूसरे समुदाय के आरोपी के साथ सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया। हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं का हंगामा देख कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने मामले की जांच के लिए आश्वासन दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।