फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: DIG अजय साहनी ने संभाला प्रभार, बोले- अधिकारी हों या थाना प्रभारी, दो से तीन घंटे रोज सुनें समस्याएं

Thu, 08 May 2025 04:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

2009 बैच के आईपीएस अजय कुमार साहनी कई जिलों में बतौर एसएसपी तैनात रहे हैं। एसएसपी के तौर पर अजय कुमार साहनी सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी, मेरठ, बिजनौर और जौनपुर में तैनात रहे।
विज्ञापन
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजी डॉ. राकेश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद बरेली में तैनात हुए डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात बरेली आकर अपने पद का प्रभार ले लिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में स्पष्ट किया कि सरकार और डीजीपी की प्राथमिकता है कि फरियादियों की समस्याएं सुनी जाएं। इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। कोई भी वरिष्ठ अधिकारी हो या थाना स्तर के अधिकारी, उन्हें दो से तीन घंटे अपने दफ्तर में बैठकर जनता की बात सुननी ही होगी। डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि दफ्तर में आए आखिरी फरियादी की समस्या सुनकर ही उठना होगा। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। डीआईजी ने कहा कि बीट प्रणाली पुलिस विभाग की रीढ़ है। बीट प्रणाली को मजबूत किया जाएगा और पांच-पांच सिपाहियों को अचानक बुलाकर बीट बुक चेक की जाएगी। सूचना को गंभीरता से नहीं लेने वाले लापरवाह पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य भी यहां मौजूद रहे। 

विज्ञापन

साइबर क्राइम पर लगाएंगे लगाम 
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण के लिए काम किए जाएंगे। जिस तरह से साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं उस पर लगाम लगाने के लिए लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। साइबर क्राइम पुलिस को भी विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। साइबर क्राइम के मामलों पर लगाम लगाने के प्रयास किए जाएंगे।

मादक पदार्थ तस्करों पर करेंगे बड़ी कार्रवाई
नए डीआईजी ने साफ किया है कि बरेली और शाहजहांपुर के मादक पदार्थ तस्करों और उनके मददगारों पर बड़ी कार्रवाई करेंगे। पांच साल में जो भी तस्कर पकड़े गए हैं, पुलिस उनकी कुंडली खंगाल रही है। ऐसे इनपुट मिले हैं कि यहां के तस्कर झारखंड के तस्करों से गठजोड़ कर उत्तराखंड, पंजाब और सहारनपुर आदि क्षेत्रों में तस्करी करते हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जाएगी। उनकी अवैध संपत्ति मिलने पर जब्त की जाएगी। पुलिस और आम लोगों पर हमला करने वाले अपराधियों को उन्हीं की भाषा में पुलिस की तरफ से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं अजय कुमार 
2009 बैच के आईपीएस अजय कुमार साहनी कई जिलों में बतौर एसएसपी तैनात रहे हैं। एसएसपी के तौर पर अजय कुमार साहनी सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी, मेरठ, बिजनौर और जौनपुर में तैनात रहे। इसके बाद से अब तक वह डीआईजी सहारनपुर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें