फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी ये महिला... डॉक्टर ने गंवाई थी जान; कई रसूखदार भी हुए शिकार

Fri, 27 Dec 2024 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की सरगना को गिरफ्तार किया है। शहर में हनीट्रैप गैंग काफी दिनों से सक्रिय है। मामले के तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
गैंग की सरगना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी पुलिस ने गुरुवार को हनीट्रैप गिरोह की सरगना ममता दिवाकर उर्फ मधु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ममता दिवाकर और उसके गिरोह पर कई लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली करने का आरोप है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर निवासी शुभनेश किसी काम से विकास भवन आए थे। संजयनगर निवासी रीना उर्फ शीतल ने कॉल कर शुभनेश को मिलने बुलाया और अपने मकान में ले गई। वहां माधुरी, ममता उर्फ मधु और सत्यवीर पहले से थे। 

विज्ञापन


शुभनेश को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में शुभनेश के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। उसका डेबिट कार्ड और नकदी भी छीन ली थी। सादा कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। 

पांच लाख रुपये देने के आश्वासन पर शुभनेश को छोड़ा था। कोर्ट के आदेश पर अप्रैल में मुकदमा दर्ज किया गया था। रीना पाल, माधुरी और सत्यवीर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
Trending Videos

गिरोह के चंगुल में फंसकर डॉक्टर ने गंवाई थी जान
हनीट्रैप गिरोह के चंगुल में फंसकर सुभाषनगर क्षेत्र के डॉ. अमरेंद्र चौहान ने आत्महत्या कर ली थी। गिरोह की सदस्य ने प्रिया गंगवार ने उनको धोखे से संजयनगर बुलाया था। बाद में उनको कर्मचारीनगर स्थित एक मकान में ले जाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। डॉक्टर से डेबिट कार्ड छीनकर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। ममता उर्फ मधु के नाम से फर्जी कागजात तैयार किया गया। 
 

उसमें दर्शाया गया कि डॉक्टर ने मधु से एक लाख रुपये उधार लिए हैं। इसके बाद बाकी 50 हजार रुपये की वसूली के लिए गिरोह के सदस्यों ने डाॅक्टर के घर और क्लीनिक पर जाकर हंगामा किया था। इससे परेशान होकर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में ममता, हिमानी, शुभम और मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

एसओ पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पिछले साल पीलीभीत के थाना घुंघचाई में तैनात रहे एसओ पर वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने का आरोप संजयनगर निवासी महिला ने लगाया था। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसओ पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीलीभीत एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बाद में महिला पर हनी ट्रैप गिरोह से जुडे़ होने के आरोप लगे थे। एसओ पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला अक्सर इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो डालती रहती है। इंस्टाग्राम पर उसके हजारों फॉलोवर्स हैं।
 

कई रसूखदार हो चुके हैं शिकार
पिछले साल नवादा शेखान का युवक नरियावल गया था, तभी दोस्त ने फोन कर उसे बताया कि फुफेरी बहन वहां खड़ी है। उसे थोड़ी दूर छोड़ देना। दोस्त की बहन उसे मोहनपुर के एक मकान में ले गई। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने के बाद ब्लैकमेल किया गया। पीलीभीत के युवक को भी इसी तरह जाल में फंसाकर कमरे पर बुलाया और अश्लील हरकत के बाद पांच लाख रुपये मांगे। युवक ने बहनोई से पांच लाख रुपये मांगे तो शक होने पर वह पुलिस लेकर पहुंच गए थे। पुलिस ने रुपये लेने आई महिला और उसके साथी को सेटेलाइट चौराहे से दबोचा था।
 
विज्ञापन

बारादरी पुलिस ने पहले से दर्ज हनीट्रैप के मुकदमे में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त अन्य आरोपी भी जेल भेजे जाएंगे। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें