बरेली में एक महिला होमगार्ड को उसके एक रिश्तेदार ने आग के हवाले कर दिया। सामचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक महिला बुरी तरह झुलस गई है। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।
घटना बरेली के बारादरी थाने की बताई जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बाद में उसे पूछताछ के पुलिस स्टेशन लाया जाएगा। यह संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला नजर आ रहा है।