फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस में युवती से की दोस्ती, फिर सैन्यकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Sun, 09 Nov 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की युवती ने मथुरा निवासी सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि सैन्यकर्मी के भाइयों ने उससे काफी रकम ठग ली। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की युवती के साथ मथुरा निवासी सैन्यकर्मी ने छल किया। उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। उसके दो भाइयों ने युवती की काफी रकम ठग ली। शादी से इन्कार पर युवती ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवती ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वर्ष 2019 में बस में सफर के दौरान मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पीरभंगा गांव निवासी देशराज से मुलाकात हुई थी। देशराज ने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। वह युवती के घर आया और उसके परिजनों से शादी की बात की। युवती के परिजन और देशराज के भाई सोनी व रजपुरिया इन शादी के लिए सहमत हो गए। सोनी और रजपुरिया ने कहा कि अभी भाई की तैनाती सरहद पर है। जब मैदानी इलाके में तैनाती होगी तो शादी कर देंगे।

कई बार बनाए शारीरिक संबंध 
युवती ने बताया कि इसके बाद देशराज जब भी छुट्टी पर युवती के घर आता था तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। देशराज और उसके भाइयों ने चार लाख रुपये और सामान भी ऐंठ लिए। युवती के परिजनों ने गांव जाकर शादी करने के लिए कहा तो टालमटोल करने लगे। देशराज ने खुद को जम्मू में तैनात होना बताया था। शादी का दबाव डालने पर देशराज और उसके भाई नंबर बंद कर लापता हो गए हैं। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें