फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षक को नकाबपोशों ने पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। काॅलेज से लौट रहे शिक्षक को रास्ते में रोककर नकाबपोश लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शिक्षक के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घटना की तहरीर शिक्षक ने थाना नवाबगंज में दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र क्योलड़िया के ग्राम पनबड़िया जलालपुर के राहुल कुमार त्यार जागीर गांव के स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को वह काॅलेज बंद कर बाइक से अपने साथी प्रताप,भानू के साथ घर लौट रहे थे। वह जैसे ही कल्याणपुर गांव की नहर पर पहुंचे। उसी बीच घात लगाए बैठे नकाबपोश सात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें