फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाको राखे साइयां: इज्जतनगर स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, सिर के ऊपर से गुजर गई मौत; Video

Sat, 14 Dec 2024 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को ऐसी घटना हुई, जिसे देखकर लोग सहम गए। एक महिला चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। सिपाही ने चेन पुल्लिंग कर ट्रेन रोकी और महिला को बाहर निकाला। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
सिपाही ने महिला की जान बचाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई। समझबूझ से काम लेते हुए कांस्टेबल ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। महिला ट्रेन के नीचे आने से घायल हो गई। बाद में कांस्टेबल ने ट्रेन के नीचे घुसकर महिला को सुरक्षित निकाल लिया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

काठगोदाम-लखनऊ के बीच चलने वाली 15044 काठगोदाम एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 2:08 बजे इज्जतनगर स्टेशन से छूट रही थी। चलती ट्रेन में हल्द्वानी के पीपल पोखरा फतेहपुर निवासी विनोद पांडेय अपनी पत्नी किरन पांडेय के साथ हल्द्वानी से लखनऊ के लिए कोच नंबर एस-1 की बर्थ नंबर 13 व 14 पर यात्रा कर रहे थे। 

चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसला पैर 
इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान किरन ट्रेन से पानी लेने के लिए उतरीं। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। वह चढ़ने की कोशिश कर रही थी तभी पैर फिसलने से चलती ट्रेन के नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि वह पहिये के चपेट में नहीं आई। प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच फंस गई थीं। 
विज्ञापन

यह देखकर कांस्टेबल सौरभ कुमार ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकने पर कांस्टेबल ने दूसरी ओर से ट्रेन के नीचे से जाकर महिला को सुरक्षित निकाला। ट्रैक पर गिरने के कारण महिला के सिर में चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को पति के साथ भेज दिया गया। हादसे के बाद महिला बुरी तरह सहम गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें