फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया शव, पति हिरासत में

Wed, 07 Oct 2026 12:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

मीरगंज क्षेत्र के गहबरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। उस पर हत्या का आरोप लग रहा है। 
विज्ञापन
मौके पर सीओ मीरगंज अजय कुमार और इंस्पेक्टर जांच करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गहबरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात गहबरा गांव निवासी जयदेव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर जयदेव ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए और चिता जला दी।

यह भी पढ़ें- बरेली में वारदात: साले की जगह बहनोई की हत्या, हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई हत्या की सूचना 
इसी दौरान पुलिस को हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को चिता से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी जयदेव को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। 

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतका के मायके वाले आये हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें