फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके में नटराज सिनेमाघर के पास सड़क किनारे लकड़िया बीन रहीं रूबी (32) की कार की टक्कर से मौत हो गई। भागने की कोशिश में चालक ने सामने से आ रही दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। दूसरी कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के बाहरपुर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह शहर में किराये पर रहते हैं। वह घूम-घूमकर कान की सफाई का काम करते हैं। पत्नी रूबी भी छोटे-मोटे काम करके घर के खर्चे पूरे करने में सहयोग करतीं। शनिवार दोपहर रूबी खाना बनाने के लिए कैंट क्षेत्र में नटराज सिनेमा के पास लकड़ियां बीन रही थीं। तेज रफ्तार कार की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भागते वक्त कार ने दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर कैंट थाना पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत में सुधार है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें