फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आगरा फाेर्ट के नियमित संचालन की अनुमति नहीं दे रहा उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर के साथ सांसदों की बैठक के बाद आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन की कवायद फिर शुरू की जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे इस ट्रेन के नियमित संचालन की अनुमति नहीं दे रहा। दरअसल, मथुरा कैंट तक रेल पटरी पूर्वोत्तर रेलवे की है। उसके आगे उत्तर मध्य रेलवे का ट्रैक है। इसलिए मामला अटका हुआ है। बैठक के बाद जीएम ने इज्जतनगर मंडल कार्यालय से इसकी रिपोर्ट मांगी है। लिहाजा, अब फिर पुरानी फाइलें खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवाल, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और राज्यसभा सदस्य शाहजहांपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने आगरा फोर्ट के नियमित संचालन की मांग उठाई थी। फिलहाल, बरेली होते हुए आगरा के लिए सप्ताह में तीन दिन ही ट्रेन है। इस पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है। पीलीभीत-मैलानी-लखनऊ रेल रूट के आमान परिवर्तन से पहले तक लखनऊ से आगरा के बीच आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन होता था। आमान परिवर्तन के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, पर अब तक आगरा फोर्ट का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
पूर्व सांसद और वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी आगरा फोर्ट के नियमित संचालन के लिए तीन बार प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। उस दौरान भी आगरा मंडल में ट्रेन के लिए पथ न मिलने की समस्या आड़े आई थी। अधिकारियों का कहना है कि आगरा फोर्ट को लखनऊ से मथुरा कैंट तक चलाने में समस्या नहीं है, लेकिन इसके आगे रेल पथ न मिलने के कारण संचालन फंसा हुआ है।
विज्ञापन


जनहित में शुरू हो नियमित संचालन
जनहित में आगरा फोर्ट का नियमित संचालन होना चाहिए। बरेली का काफी व्यापार आगरा से जुड़ा है। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह प्रस्ताव देने के साथ ही मंत्रालय स्तर पर पैरवी भी करें। - पुष्पेंद्र शुक्ला, व्यापारी
आगरा, मथुरा और जयपुर रेल खंड पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है, लेकिन बरेली से ट्रेनें सीमित हैं। आगरा फोर्ट का संचालन नियमित शुरू होने से लोगों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। - शाहिद खान, एडवोकेट

आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रस्तावित है। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में रेल पथ खाली न होने के कारण संचालन शुरू नहीं हो पा रहा। रेल पथ मांगने के लिए अब नए सिरे से कवायद की जाएगी, ताकि ट्रेन का संचालन शुरू हो सके। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन

संवाद

मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें