फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में महिला की मौत, नम आखों से कराई अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। भाई को राखी बांधने जा रही महिला की मौत के बाद रविवार को उसके शव का परिजनों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार करा दिया। इस हादसे में गंभीर घायल उसकी छह वर्षीय बेटी को दूसरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना शाही क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर की 30 वर्षीय रुबी शनिवार को अपनी बहन रामकली के साथ भाई को राखी बांधने मायके जा रही थीं। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर गांव जुन्हाई के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी, लेकिन उसकी छह साल की बच्ची दिव्या भी गंभीर घायल हो गई। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो घर में मातम पसर गया। चौकी पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

मृतका के पति रुस्तम सिंह ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी दिव्या कक्षा एक की छात्रा है। उसकी भी हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। दूसरी बेटी चार और तीसरी दो साल की है। दुनका चौकी इंचार्ज रामपाल सिंह तोमर ने कहा कि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें