फतेहगंज पूर्वी। झोलाछाप के यहां मंगलवार को इलाज के दौरान गांव सरेंदा निवासी सुनीता (42) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देवर ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सरेंदा निवासी छंगे ने बताया कि वह भाभी सुनीता को बुखार और दर्द था। उसकी दवाई दिलवाने के लिए उनको मंगलवार सुबह 9:00 बजे हरेली चौराहा स्थित झोलाछाप की दुकान पर छोड़ आए। कुछ काम से कहीं चले गए। इस दौरान झोलाछाप ने सुनीता को कोई दवाई खिलाकर ड्रिप लगा दी थी। कुछ समय बाद लौटे तो भाभी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने डायल 112 को सूचित किया। इसपर झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। वहां गई पुलिस से इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस बाबत सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद