फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों के झगड़े के बाद पड़ोसियों से भिड़ी महिला, अचानक हो गई मौत; हत्या का आरोप

Mon, 11 Dec 2023 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बच्चों के झगड़े के बाद महिला की पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई। पति ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मोहिनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बच्चों के झगड़े के बाद अपने बेटे की हिमायत में पड़ोसियों से उलझी महिला की अचानक मौत हो गई। पति ने हत्या का आरोप लगाकर थाना सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी की गली नंबर 13 निवासी मोहिनी (45) के बच्चों का विवाद पड़ोस में रहने वाले बच्चों से हो गया था। बच्चों के पक्ष में एक महिला समेत तीन अभिभावक आ गए। तब बेटे ने आकर मां से शिकायत की। मोहिनी इन आरोपियों के घर शिकायत करने गई थी। वहीं पर काफी कहासुनी हो गई।
 

ये भी पढ़ें- जिंदा जले आठ बराती: तकनीकी जांच में सामने आई दर्दनाक हादसे की वजह, सुरक्षित मिला कार का CNG सिलिंडर; लेकिन...

विज्ञापन

बताते हैं रात दस बजे करीब मोहिनी अपने घर लौटीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मोहिनी के पति सतीश ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोसियों की पिटाई से उनकी पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मोहिनी को दिल की बीमारी बताई जा रही है, हो सकता है कि उन्हें हार्टअटैक हुआ हो। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें