फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत, पति और दो बेटियां घायल

Sat, 27 Apr 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बाइक सवार युवक अपनी पत्नी और दो बेटियों को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था। बड़े बाईपास के ओवरब्रिज पर उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में बिलवा स्थित बड़े बाईपास पर ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मीरगंज इलाके के गांव मंडनपुर निवासी नूर मोहम्मद अपनी पत्नी शबाना व दो बेटियों मायरा (सात वर्ष) माहीनूर (एक वर्ष) के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर तीन बजे बड़े बाईपास पर बिलवा ओवरब्रिज के ऊपर बेकाबू ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। जिससे नूर मोहम्मद की पत्नी शबाना 35 वर्ष के सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। नूर मोहम्मद व पुत्री मायरा व माहीनूर घायल हो गईं। 

विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक तेजपाल सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने नूर मोहम्मद के परिजनों को भी सूचना दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि दुर्घटना के चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें