बेटे ने किया कॉल तब हुआ ठगी का एहसास
घबराई महिला ने जालसाज द्वारा बताए गए बैंक खाता नंबर में 1.20 लाख रुपये डाल दिए। बाद में यश ने कॉल कर मां को बताया कि वह कोचिंग में पढ़ रहा था, इसलिए फोन नहीं उठा पाया। तब महिला को एहसास हुआ कि जाल में फंसाकर उसे रुपये वसूल गए। पति के घर आने पर अनीता ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।
मुकेश ने जालसाज के फोन नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। जालसाज द्वारा दिया गया बैंक खाता नंबर स्टेट बैंक की सिम्नापुर के खाताधारक फिरोज का निकला। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में जालसाज को अज्ञात बताया गया है लेकिन उसके मोबाइल नंबर का उल्लेख किया गया है।