फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इलाज के बाद महिला की मौत, गलत इलाज का आरोप

Tue, 28 Apr 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी के गांव ग्वारी निवासी प्रेमवती (60) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोपी मौके से भाग गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, प्रेमवती नातिन के साथ दवा लेने के लिए गांव सकरस स्थित एक क्लीनिक पर गई थीं। आरोप है कि वहां झोलाछाप ने प्रेमवती को इंजेक्शन लगाया और दवाई दी। कुछ देर में प्रेमवती की तबीयत बिगड़ गई। घर लौटने के दौरान रास्ते में सकरस नहर के पास प्रेमवती बेहोश हो गईं। इलाज के लिए उनको सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें