बरेली में रविवार को एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर महिला लखनऊ जाने वाली त्रिवेणी एक्स्प्रेस में सवार होने जा रही थी कि तभी वह ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक पर गिर गई।
ट्रेन गुजरने के बाद देखा तो महिला का शरीर दो हिस्सों में कट चुका था। इस मंजर को अपनी आंखों से देखने वालों की चींख निकल गई। लोग मदद को आगे दौड़े तो देखा महिला का शरीर ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंट चुका है और देह में कोई हरकत भी नहीं हो रही है।
इसके बाद हादसे की जानकारी जीआरपी को दी गई। तब तक बरेली जंक्शन पर अफरा-तफरी का महौल नजर आया। वहीं ट्रैक पर शव पड़ा रहने से काफी देर तक परिचालन बाधित रहा। बाद में जीआरपी ने ट्रैक खाली कराया, जिसके बाद ट्रेन की आवाजाही शुरू हुई।
महिला की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी ड्रायवर प्रदीप सिंह की पत्नी अनीता (38) के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले बरेली में अपने मायके कटरा चांद खां में आई थी।
रविवार को अकेले ही अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान त्रिवेणी एक्स्प्रेस के पिछले कोच में ट्रेन चलते वक्त बैठने की कोशिश की, इसी बीच ट्रेन के नीचे आकर कट गईं। जीआरपी ने मोबाइल से सूचना देकर परिजनों को बुलाया है।