फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत: मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति बोला- चक्कर आने पर गिरने से सिर में लगी चोट

Sat, 30 Mar 2024 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पति ने चक्कर आने पर रसोई में गिरने से सिर में चोट आने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।  

विज्ञापन


थाना बिथरी चैनपुर के गांव बलीपुर की रहने वाली प्रेमवती पटेल ने बताया कि उनकी बेटी 25 वर्षीय सीमा की शादी थाना भुता के गांव पहरापुर बसाबन नगरिया के अखिलेश के साथ छह फरवरी 2017 को की थी। दहेज को लेकर अखिलेश सीमा की पिटाई करता था। वह इतना प्रताड़ित करता था कि सीमा मानसिक रूप से बीमार हो गई थी। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। आरोप लगाया कि पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है। अखिलेश का परिवार इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रामेश्वर दयाल कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। 

विज्ञापन

स्लैब लगने से सिर में आई चोट 
पति अखिलेश ने बताया कि पत्नी काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त चल रही थी। अस्पताल से उपचार चल रहा था। वह नशे की दवा के इंजेक्शन लगा लिया करती थी। शुक्रवार शाम खाना बनाते समय वह अचानक गिर गई थी, जिससे उसके सिर में स्लैब लग गया था। उसे तत्काल निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों से मृत्यु घोषित कर दिया। सीमा की बहन गायत्री पटेल ने आरोप लगाया कि अखिलेश का गांव की ही महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा है जिसके चलते उसने बहन की हत्या की है। बहन की पांच साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें