ससुराल जाने की कर रही थी तैयारी
परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह अर्चना ससुराल कलापुर जाने की तैयारी कर रही थी। वह कमरे में थी। काफी देर बाद परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां कुंडे के सहारे अर्चना का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से चीख-पुकार मच गई। मायकेवालों के जहन में एक सवाल था कि कुछ देर पहले तक वह ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी। इस बीच ऐसा क्या हुआ, जिससे उसने अपनी जान दे दी।
यह भी पढ़ें- बरेली में किसान की हत्या: भाई की हत्या के गवाह थे पुष्पेंद्र, हमलावरों ने सरेराह सीने में दागीं गोलियां
पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर लिखा था कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हैं। उनके मायके वालों की कोई गलती नहीं है। वह ससुराल में खुश नहीं हैं। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर अर्चना ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इधर, थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।