फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार बच्चों के पिता को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, धोखा मिला तो उठाया ऐसा कदम, दंग रह गए लोग

Tue, 19 May 2026 09:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाहजहांपुर में प्रेमी ने धोखा दिया तो एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा। 
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला प्रेमी से विवाद के कारण मंगलवार को रोजा में बरतारा के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ने के बाद महिला ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला का मोहल्ले के रहने वाले चार बच्चों के पिता से प्रेम-प्रसंग हो गया था। महिला के भी दो बच्चे हैं। पिछले करीब ढाई वर्षों तक प्रेम संबंध था। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने साथ रखने का भरोसा दिया था, लेकिन अब वह साथ नहीं रह रहा है, जिससे आहत होकर उसने पूर्व में न्यायालय में दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया था। तब आरोपी ने साथ रहने का वादा करते हुए मामले में समझौता कर लिया था। अब उसने साथ रहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के प्रेमी को बुलाया 
इससे नाराज महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को काफी देर तक समझाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम लगभग 5:45 बजे महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस महिला को आगे की कार्रवाई के लिए महिला थाने ले गई, जहां आरोपी को भी बुलाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें