फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फेसबुक पर युवती के जाल में फंसा युवक, गंवाए पांच लाख रुपये; ऐसे हुआ ठगी का शिकार

Tue, 25 Nov 2025 06:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के युवक से निवेश के नाम पर ठगी कर ली गई। युवती ने फेसबुक के जरिए उससे पहले दोस्ती की, फिर ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया। झांसे में आकर युवक ने पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली का रहने वाला युवक फेसबुक पर एक युवती के जाल में फंस गया। युवती ने फेसबुक के जरिए पहले उससे दोस्ती की। फिर युवक को ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


ठिरिया निजावत खां निवासी मोइन ने कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उनकी फेसबुक पर रिशू नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। रिशू ने ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया। इसके बाद बलवीर नाम के युवक का नंबर भेजा। इन लोगों ने ऑनलाइन फार्म भरवाकर उससे ऑनलाइन ही हस्ताक्षर करा लिए। मोइन ने पांच लाख रुपये देकर निवेश किया था। इसके बाद तीन लाख रुपये और निवेश करने के लिए कहा गया। 

यह भी पढ़ें- UP: डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में बरेली को पहला स्थान, पंचायत चुनाव की सूची से हटाए गए 88196 वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन


मोइन पर तब रकम नहीं थी, इसलिए तीन लाख रुपये निवेश नहीं किए जा सके। जब मोइन ने निवेश कराने वाली रिशू, बलवीर और गुरमीत से रुपये लौटाने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने बताया कि इन लोगों के साथ नोएडा निवासी मनीषा गौड़ भी ठगी में शामिल थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें