फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेंसर फटने से लगी आग में जिंदा जली युवती, बचाने में मां-बाप भी झुलसे

Wed, 08 May 2019 09:19 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के गांव रायपुर बुजुर्ग में सीलिंग फैन का कंडेंसर फटने से एक घर में आग लग गई, जिसमें फंसकर एक युवती की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे बचाने में उसके मां-बाप गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में घरेलू सामान भी जल गया।

विज्ञापन


ग्राम रायपुर बुजुर्ग निवासी ऋषिपाल सिंह की बेटी सलोनी (20) सोमवार की रात करीब साढ़े सात-आठ बजे अपने कमरे में पूजा कर रही थी, जबकि ऋषिपाल की पत्नी धनवती खाना बना रही थीं। उसी समय अचानक कमरे में लगे सीलिंग फैन का कंडेंसर तेज आवाज के साथ फट गया। कंडेंसर की चिंगारी निकली और उससे कमरे में रखे सामान में आग लग गई।

परिवार वाले कुछ समझ पाते, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार वालों के मुताबिक उसी कमरे में डीजल से भरी केन भी रखी थी। केन तक आग पहुंचने के बाद उसने भी आग पकड़ ली, इससे आग और भड़क गई। इस दौरान सलोनी कमरे में फंस गई और आग की लपटों से घिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर ऋषिपाल और उनकी पत्नी धनवती आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। बेटी को बचाने और आग बुझाने के प्रयास में दंपती भी काफी झुलस गए।
विज्ञापन


घर में शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। तब तक आग घर में फैल गई। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। उसके बाद परिवार वाले तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से सलोनी को बरेली रेफर कर दिया गया। सोमवार देर रात सलोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार शाम को शव घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें