फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तांत्रिक क्रियाओं का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट के सदर बाजार में अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं का विरोध करने पर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें महिला की एक आंख की रोशनी चली गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सविता ने थाना प्रभारी संजय धीर को बताया कि अंकुश और सुमित हर शनिवार को कैंट श्मशान भूमि में तांत्रिक क्रियाएं करते हैं। सविता के मामा सन्नू ने इसका विरोध किया था। इसके बाद अंकुश ने रंजिश पाल ली। अंकुश ने मामा की गैर-मौजूदगी में सविता को जान से मारने की धमकी दी थी। 24 जून की रात आरोपी सुमित जबरन सविता के घर में घुस आया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने सविता को पीटा। सविता के पति राजेश बचाने आए तो सुमित ने उनकी भी पिटाई की। सुमित ने जान से मारने की नीयत से सविता के सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार किया। एक वार आंख पर लगा, जिससे उसकी रोशनी चली गई।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसके बाद सुमित पीड़िता की बहन संगीता के घर पहुंच गया और वहां भी मारपीट की। जब सविता और उनके पति संगीता के घर जा रहे थे तो सुमित ने उन्हें दोबारा घेर लिया। इस बीच कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुमित को पकड़ लिया।
विज्ञापन


परिवार को जान का खतरा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अंकुश और सुमित ने पूरे परिवार की हत्या करने और लाशों के साथ तांत्रिक क्रियाएं पूरी करने की धमकी दी है। सविता ने अपने और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुमित से पूछताछ शुरू कर दी है। अंकुश की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें