ऐसी नौबत आई कि आरुष को अपने पास रखने के लिए ननद और भाभी में तकरार हो गई। अनु ने पुलिस को तहरीर देकर भाई और भाभी पर बच्चे को अवैध तरीके से रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच में आरोप सही पाया। बाल कल्याण समिति ने आरुष को बोर्न बेबी फोल्ड संस्था को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें- अपहृत बालक ढाई साल बाद हुआ बरामद: बरेली में बॉर्न बेबी फोल्ड से महिला ने किया था अपहरण, साथी समेत गिरफ्तार
बताते हैं कि संस्था में आरुष ने रोते-रोते कोहराम मचा दिया तो अनु ने वहां पहुंचकर उसे शांत किया। तब अनु ने बाल कल्याण समिति को बताया कि बुआ के तौर पर आरुष उससे हिला-मिला है। प्रस्ताव रखा कि वह उसके साथ केयर टेकर के तौर पर रहना चाहती है। समिति की अनुमति के बाद अनु संस्था में ही रहने लगी।
कोई और लेता गोद, इससे पहले किया अगवा
संस्था में रहने के दौरान ही अनु इकबाल सिंह के संपर्क में आ गई थी। आरुष का नाम भी उन बच्चों की सूची में था, जिन्हें निसंतान लोगों को गोद दिया जाना था। उसके जाने का खतरा भांपकर अनु ने इकबाल सिंह से मिलकर उसे ले जाने का प्लान बनाया।
आरुष के बीमार होने पर उसे सुभाषनगर के स्टेशन रोड स्थित अस्पताल में दिखाने के बहाने ले गई। अधीक्षक प्रिमरोज को शक था। उन्होंने दो नर्स साथ भेजीं, पर अस्पताल के पिछले दरवाजे से वह आरुष को लेकर चली गई। सीसीटीवी फुटेज से उसी वक्त यह भी पता लगा कि इकबाल सिंह भी उसका मददगार था। हालांकि रिपोर्ट अनु के नाम लिखकर ही तलाश की जाती रही।
अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे थे आरुष को
एसपी क्राइम मुकेश कुमार ने पूछताछ की तो अनु ने बताया कि उसने इकबाल सिंह के साथ गुरुवाणी ले ली थी। वह लोग दंपती की तरह रह रहे थे। आरुष की अच्छी परवरिश कर उसे अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे थे। उसी के सहारे जीवन गुजारना चाहते थे। एएचटीयू उनकी तलाश में दबिश डालती रहती थी। इसलिए वह नाम और पहचान बदलकर हर चार से पांच महीने में कमरा बदल लेते थे।
इकबाल का मकान भी बैंक के कब्जे में
इकबाल सिंह ने बताया कि उसकी पहली शादी एक महिला कांस्टेबल से हुई थी, जो मुजफ्फरनगर में तैनात है। वह बरेली में तैनात हुआ तो अनु से मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों साथ रहने लगे। वर्ष 2018 में ही उसने वीआरएस ले लिया था। अनु की पसंद की वजह से उसने आरुष को ले जाने में मदद की।
ये भी पढ़ें- बहन की विदाई के समय भाई की मौत: बरेली के गांव लभेरा में हुआ दर्दनाक हादसा, मातम में बदलीं शादी की खुशियां
जब वह पापा कहने लगा तो उससे लगाव बढ़ गया। वह उनसे जुदा न हो, इसलिए यहां-वहां भटक रहे थे। उसने इंदिरापुरम में मकान बनाया था। बैंक का लोन जमा न कर पाने की वजह से बैंक ने बंधक बना लिया है। एएचटीयू प्रभारी उसकी पेंशन रुकवाने के लिए लिखापढ़ी करने वाले थे। इससे पहले उसे पकड़ लिया गया।