एक गांव की महिला के तीन बच्चे हैं। चौथी बार गर्भवती होने पर पति ने पत्नी से कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। वहीं जब महिला को अपनाने में प्रेमी युवक पीछे हटा तो महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
महिला ने इंस्पेक्टर राकेश मौर्य को बताया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा प्रेमी का ही है। अगर वह नहीं ले जाएगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है। बुधवार सुबह तक का समय दिया है। समझौता नहीं होने पर मुकदमा दर्ज किया गया जाएगा।