फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने एवं ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मीरगंज थाने में मामला पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसकी शादी 16 फरवरी को थाना शीशगढ़ के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसे दो लाख रुपये और कार के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। इस बीच किसी दिन ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में सास को बताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस तरह 20 अगस्त को उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। अब डीआईजी के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें