बरेली। राज्य कर विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इस दौरान विगत तीन दिनों में आयोजित बैडमिंटन, कैरम, क्रिकेट व शतरंज प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, बरेली जोन, आशीष निरंजन की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जीएसटी संग्रह में वृद्धि को लेकर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) श्याम प्रसाद, शिशिर कुमार, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) संभाग-ए केके गुप्ता, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) संभाग-बी बिजय कुमार गौड़, उपायुक्त (प्रशासन) सुभेष तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना, नाजिर प्रमोद सागर आदि उपस्थित रहे।