फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधुनिक खेल सुविधाओं की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी-जीजीआईसी परिसर में बन रहे मिनी स्टेडियम, जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण भी तेज
विज्ञापन



बरेली। जिले के खिलाड़ियों के लिए इस वर्ष कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। जीआईसी-जीजीआईसी परिसर में लगभग पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को दी गई है।
निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां बैडमिंटन, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के लिए कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जूडो, कराटे और ताइक्वांडो जैसे खेलों के लिए अलग अभ्यास क्षेत्र तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनडोर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टेबल टेनिस की टेबल लगाई जाएगी। वहीं, कैरम और शतरंज जैसे खेलों की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, चेंजिंग रूम, फर्स्ट एड रूम की व्यवस्था भी हो रही है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार किया जा रहा है जिम्नास्टिक हॉल
स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में आधुनिक जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण भी प्रगति पर है। यह कार्य बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से कराया जा रहा है। अब तक जिम्नास्टिक खिलाड़ी सीमित स्थान में अभ्यास कर रहे हैं। इससे उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नए हॉल के तैयार होने के बाद उन्हें सुरक्षित और बेहतर माहौल में अभ्यास का अवसर मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार यह जिम्नास्टिक हॉल करीब 6300 वर्गफीट क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। यहां आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें