फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समय पर नहीं पहुंच रहीं कूडा उठाने वाली गाड़ियां, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली प्लाट बने कचरा घर, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
विज्ञापन

बरेली। निगरानी के तमाम दावों के बावजूद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। मोहल्ले में प्रतिदिन गाड़ी न आने से कचरा घरों में एकत्रित हो रहा है। कई लोग आसपास खाली पड़े भूखंडों में कचरा फेंक दे रहे हैं। इसके चलते भी लोग गंदगी व बदबू से परेशान हैं।
शहर से सटे सीबीगंज सहित अन्य इलाकों में हाल और बुरा है। सीबीगंज के जौहरपुर वार्ड के सर्वोदय नगर में चार दिन से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पहुंची ही नहीं है। यहां रहने वाले राजेश ने बताया कि हर माह वह समय पर भुगतान करते हैं। इसके बाद भी कूड़ा उठान में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड 27 मथुरापुर में भी यही स्थिति है। यहां के रहने वाले चमन लाल ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के आने का कोई समय नहीं है। शुरुआत में सुबह गाड़ी आती थी, अब यह दोपहर बाद तक आती है। सभासद से शिकायत कर चुके हैं, मगर सुधार नहीं हुआ। यहीं हाल इस वार्ड के बंडिया समेत अन्य क्षेत्रों का है।
विज्ञापन

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की लगातार निगरानी की जा रही है। जो भी समस्याएं आ रहीं हैं, उन्हें दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें