फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में सियार के हमले में पांच घायल

विज्ञापन
बांकेगंज आबादी से सटे जंगल में बैठा सियार ( फाइल फोटो)। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन जंगल से सटे अर्जुनपुर और गंगापुर गांव में मंगलवार शाम आबादी में घुसे सियार ने पांच लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। सियार के हमले में घायल होने वालों में दस साल की एक लड़की भी शामिल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल और बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर दूर अर्जुनपुर गांव में मंगलवार शाम गन्ने के खेत से निकला एक सियार गांव में घुस गया। गांव वालों ने जब उसे भगाने की कोशिश की तो उसने हमला कर गांव निवासी रामशंकर (50) को घायल कर दिया। गांव वालों ने किसी तरह शोर मचाते हुए लाठी लेकर सियार को खदेड़ा तो वह भागकर पास के गंगापुर गांव में घुस गया, जहां उसने अशोक ( 29 ), हरिश्चंद्र (44), अनोखेलाल (40) के अलावा रामनिवास की दस वर्षीया लड़की प्रीति को हमला कर घायल कर दिया। गांवों में सियार का उत्पात देख लोगों में भगदड़ मच गई और ग्रामीण बमुश्किल सियार को गांव से खदेड़ पाए। घटना की सूचना मिलने पर वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने हालात का जायजा लिया और सियार के हमले की पुष्टि की।
-
बफरजोन मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से सटे अर्जुनपुर और गंगापुर गांव में सियार के हमले में पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर वन कर्मियों की टीम को भेजकर हालात का निरीक्षण कराया गया है। ग्रामीणों से अपील है कि वे सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, रेंजर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन, मैलानी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें