फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में आपसी संघर्ष में नर गैंडे की मौत

Tue, 31 Dec 2019 07:02 PM IST
बरेली ब्यूरो लखीमपुर खीरी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुधवा (लखीमपुर खीरी) के ककरहा एरिया में पड़ा नर गैंडे का शव। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आपसी संघर्ष में लगी चोटें ही निकला मौत का कारण
विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के ककरहा एरिया में आपसी संघर्ष में एक नर गैंडे की मौत हो गई। पार्क प्रशासन को महावतों ने सूचना दी। जिसके बाद डीडी समेत पार्क के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैंडे के शव को कब्जे में ले लिया। पांच डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें आपसी संघर्ष में लगी चोटें ही मौत का कारण सामने आईं।
विज्ञापन

दक्षिण सोनारीपुर रेंज के ककरहा एरिया के कंपार्टमेंट छह में हाथियों के साथ गए महावतों ने गैंडे का शव देखा तो वापस आकर इसकी सूचना रेंज अधिकारी को दी। जिसके बाद दुधवा पार्क प्रशासन को अवगत कराया गया। डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर, वार्डेन शशिकांत अमरेश दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। गैंडे के शव का दोपहर बाद लखनऊ चिड़ियाघर के डॉ उत्कर्ष शुक्ला, डॉ जेबी सिंह, आईवीआरआई बरेली के डॉ अशोक, डब्ल्यूटीआई पीलीभीत के डॉ दक्ष गंगवार और डॉ दया के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के मुताबिक दो नर गैंडों के बीच हुए आपसी संघर्ष में अधिक चोट व खून निकलने के कारण ही नर गैंडे की मौत हुई। विसरा आईवीआरआई बरेली को भेजा गया है। डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें