बीवी कहती है- मुझे छोड़ दो
युवक का आरोप है कि जब यह बात उसने बीवी के घरवालों को बताई तो उन्होंने उल्टे उसे ही धमकाया। यहीं नहीं, घर आकर गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि बीवी के घरवाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वे उस पर बीवी को साथ रखने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वह कहती है कि मुझे छोड़ दो। इसकी जिम्मेदारी भी तुम लोगे, मैं अपने घरवालों से नहीं कहूंगी। ऐसे में वह बीच में फंस गया है।
ये भी पढ़ें- UP: जेंडर बदलवाकर लड़की से बना लड़का, फिर सहेली सविता से रचाई शादी, अब पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
युवक का कहना है कि बीवी व उसके घरवालों के चक्कर में वह और उसके परिजन मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। बीवी कहती है कि जहर खा लूंगी। उसके पिता को छेड़खानी के आरोप में जेल भिजवाने की भी धमकी देती है। युवक ने बताया कि मां दिल की मरीज है। जब से मेरी शादी हुई है, वह रो रही है। पत्नी के भाई और रिश्तेदार जान की मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने आरोपियों से बचाने की गुहार लगाई है।