आठ सितंबर की रात की थी हत्या
पूरन देवी ने पुलिस को बताया कि उसी दिन से ममता और कैलाश उनके बेटे हरपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगे। आठ सितंबर को कैलाश ने दोस्त राहुल से मिलकर हरपाल की पिकअप ऋषिकेश के लिए बुक करा दी। उसी रात ममता, कैलाश, राहुल और तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर थाना शाही के मिर्जापुर में उनके बेटे की हत्या कर दी।
दुर्घटना दिखाने के उद्देश्य से वाहन और उनके बेटे के शव को खाई में गिरा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। उन्होंने शिकायत करने का मन बनाया तो ममता ने पूरे परिवार की हत्या की धमकी दे दी। डर की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब परिवार से विचार विमर्श कर शाही थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।