फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पत्नी ने फोन कर पति को बुलाया मायके, हाथ-पैर रस्सी से बांधे, तीन दिन बाद जान बचाकर भागा

Fri, 31 Mar 2023 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

युवक की शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। युवक के मुताबिक पत्नी ने फोन कर उसे अपने मायके बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो पत्नी झगड़ा करने लगी। उसे बंधक बना लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मायके में रह रही विवाहिता ने अपने पति को फोन कर घर बुला लिया। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ उसे बांधकर घर में डाल दिया और पिटाई भी की। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। गुरुवार को तीसरे दिन युवक किसी तरह छूटकर थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


फेसबुक पर हुआ प्यार: शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची युवती तो हो गया हंगामा, लोगों ने बुला ली पुलिस

गांव महमदपुर सैजनियां निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उसकी ससुराल खुटार थाना क्षेत्र के ही एक गांव में है। मामूली विवाद के चलते पत्नी एक वर्षीय पुत्र के साथ एक वर्ष पहले मायके चली गई थी। 28 मार्च को पत्नी ने उसे फोन कर विदा कराने के लिए ससुराल आने को कहा था। इस पर वह ससुराल पहुंचा और पत्नी से घर चलने को कहा तो वह विवाद करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये, मोबाइल और बाइक भी छीनी 

विरोध करने पर पत्नी ने अपने पिता, मां और भाई के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। तीन दिन उसे बंधक बनाकर रखा। उससे पांच हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी ले ली गई। उसकी पिटाई भी की गई।  

थाने में हंगामा: सामूहिक दुष्कर्म की आरोपी युवती ने ब्लेड से काटा गला, मां ने खाया जहर; अस्पताल में भर्ती

गुरुवार को किसी तरह खुलने के बाद वह मौका पाकर ससुराल से भाग निकला। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें