13 अप्रैल को फंदे से लटका मिला था शव
13 अप्रैल को केहर सिंह का शव किराये के कमरे में लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की भी बंद थी। शव फंदे से उतारा गया तो सभी मान रहे थे कि किसी वजह से परेशान होकर केहर सिंह ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अलीगंज के खैलम देहा जागीर गांव से पहुंचे केहर के भाई अशोक ने उसी वक्त साजिश की आशंका जताई थी। तब पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दूसरे दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें- बरेली में मुठभेड़: पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाया तो पत्नी से की पूछताछ
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्ट्रंगुलेशन (गला घोटना) लिखा है। जहर की आशंका में विसरा भी सुरक्षित किया गया है। इस पर पुलिस ने केहर की पत्नी से पूछताछ की। शुरुआत में वह टालमटोल करती रही, पर बाद में खाने में जहर देने की बात स्वीकार कर ली। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों को राजश्री मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया था।