फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धुंधली पड़ीं सड़कों की सफेद पट्टी... धुंध में हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे में वाहन चालकों के लिए मददगार साबित होने वाली सफेद पट्टी, जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप प्वाइंट धुंधले पड़ गए हैं। इस वजह से हादसों का खतरा बना हुआ है, लेकिन अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा समिति की हाल में ही हुई बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक पेंट कराने का दावा नगर निगम ने किया था, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ है नहीं।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा था तब जिलाधिकारी ने नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को पुरानी पड़ चुकी सफेद पट्टी पर थर्मो प्लास्टिक पेंट कराने के आदेश दिए थे। आदेश के पालन में नगर निगम ने 15 स्थानों पर पेंट कराने का दावा करते हुए 27 दिसंबर को समिति के समक्ष आख्या दी लेकिन जब शुक्रवार को पड़ताल की गई तो इन 15 स्थानों के अलावा शहर के भीतर स्मार्ट सिटी का हिस्सा बने प्रमुख मार्गों पर भी खतरे बरकरार हैं। इसके अलावा स्मार्ट से बाहर श्यामगंज से स्टेडियम होते हुए डेलापीर तक गई नगर निगम की सड़क पर सफेद पट्टी और स्टाप प्वाइंट की पट्टी गुम मिली। ईंट पजाया से मैकेनियर रोड तक कई स्थानों पर सफेद पट्टी नहीं थी।

कुछ सड़कों की हकीकत:
- सर्किट हाउस चौराहा से अय्यूब खांं चौराहे की ओर आई सड़क पर जेब्रा क्रासिंग मिट गई।
चौकी चौराहा से अय्यूब खां चौराहे के मार्ग पर सफेट पट्टी धुंधली है। कोहरे से पहले पेंट हो जाता तो यह हाल नहीं दिखाई पड़ता।
अय्यूब खां चौराहे से चौपुला तक के मार्ग पर जेब्रा क्राॅसिंग थी अब दिन में भी नजर नहीं आती। खतरा भोर के वक्त और रात में उस समय है जब स्ट्रीट लाइट भी गुल हो।
विज्ञापन

सेटेलाइट पर 24 घंटे में दस हजार से अधिक वाहन आते जाते हैं। यहां की सर्विस रोड की सफेद पट्टी दिन में नहीं दिखती, दिन में तो लोग निकल जाते हैं लेकिन खतरा रात में है।
क्या होती है सफेद पट्टी
थर्मो प्लास्टिक पेंट पर जब लाइट पड़ती है तो इससे तैयार पट्टी चमकती है और कोहरे के दौरान वाहनों के लिए आगे बढ़ने का यही पट्टी सहारा होती है। अगर पट्टी नजर न आए तो वाहन सड़क से उतर सकते हैं और पलट सकते हैं या डिवाइडर आदि से टकरा सकते हैं।


यह बात सही है कि कोहरे में सफेद पट्टी ही सहारा होती है, इसीलिए धुंधली पड़ी पट्टी पर थर्मो प्लास्टिक पेंट कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद कई मार्गों पर काम हुआ है लेकिन अगर कोई मार्ग रह गया है तो उस पर भी थर्मो प्लास्टिक पेंट होगा। - संजय कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें