फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने खूब पी शराब, फिर उठाया खौफनाक कदम, मच गई चीख-पुकार

Wed, 17 Jan 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के संजय नगर में एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके चली गई थी। बुलाने पर भी पत्नी नहीं आई तो पति ने जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के संजय नगर निवासी युवक मनोज श्रीवास्तव ने पत्नी मायके से नहीं आने पर घर में ही मंगलवार रात खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


मनोज के मौसेरे भाई गौरव पोस्टमार्टम हाउस पर शव का पंचनामा कराने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मनोज की शादी दस साल पहले कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा गांव की बबीता से हुई थी। मनोज का अक्सर पत्नी से घरेलू विवाद होता था। परेशान होकर बबीता सात महीने पहले बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई, तब से वहीं रह रही थी।

मनोज पत्नी और बच्चों को घर लाने के लिए काफी प्रयास कर रहा था। वह अक्सर मोबाइल पर पत्नी से घर आने की बात करता था लेकिन बबीता मना कर देती थी। इसके चलते मनोज टेंशन में था, वह शराब पीने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के बाद खुद को लगाई आग 
गौरव ने बताया कि मंगलवार रात उसने घर में शराब पीकर कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। वह बुरी तरीके से झुलस गया। चीखपुकार पर जब उसकी मां राम देवी कमरे में पहुंचीं तो धुआं निकल रहा था। 

परिवार व पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनोज के दो बेटे और एक बेटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें