फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वारंट तामील कराने गए तो लौटना भूले, कई पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूसरे जिलों में वारंट लेकर रवाना हुए कई पुलिसकर्मी लौटना ही भूल गए। संदेह के दायरे में आए ऐसे कई दरोगा व सिपाही निलंबित कर दिए। सम्मन सेल में तैनात दरोगा धर्मवीर सिंह को गाजियाबाद, बागपत और नोएडा कोर्ट के आदेशों को चार दिन में तामील कराना था। वह रवाना हुए तो 40 दिन बाद हाजिर हुए। सम्मन सेल के दरोगा सुनीराम रंगा उत्तराखंड के खटीमा के सम्मन को तामील कराने गए थे। वह 30 दिन बाद लौटे। सिपाही सुनील कुमार को फिरोजाबाद, बदायूं और शाहजहांपुर के सम्मन तामील कराने थे। उन्होंने चार दिन का काम 17 दिन में पूरा किया। सिपाही विनोद कुमार को बदायूं जिले के समन तामील करना था। दो दिन के काम में विनोद ने 29 दिन लगाया। एसएसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विशारतगंज थाने में तैनात दरोगा जोगेंद्र सिंह ने कोर्ट के आदेश पर कुर्क किए गए मकान के सामान की चिटबंदी नहीं की। सामान को हाजिर भी नहीं किया। वारंट होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। वारंट के 3.5 लाख रुपये न वसूलने के चक्कर में दरोगा खुद फंस गए। एसएसपी ने उनको निलंबित कर दिया। हाफिजगंज थाने के सिपाही नवीन कुमार ने आरोपी को वारंट तामील नहीं कराया। उसे भी निलंबित कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें