फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला में लगाए गए होर्डिंग पर जताई आपत्ति तो पुलिस ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय द्वारा होर्डिंग लगाने को नई परंपरा बताकर किए गए ट्वीट के बाद प्रशासन ने सोमवार को फलेक्स को हटवा दिया।

मोहल्ला पक्का कटरा में समुदाय विशेष द्वारा आगामी ईद-उल-मिलादुन्नवी के त्योहार के मद्देनजर भामाशाह चौराहे के समीप सड़क के बीचों बीच एक होर्डिंग टांग दी गई।

एक्स पर शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। आपसी सहमति पर इसे हटा दिया। चर्चा है कि इसके बाद समुदाय विशेष के एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के इशारे पर कुछ लोगों ने थाने में हुए समझौते को छुपाते हुए होर्डिंग
विज्ञापन


लगाए गए।

स्थान के समीप के लोगों से होर्डिंग न हटाने का हस्ताक्षरयुक्त सहमति पत्र पुलिस के आला अफसरों को सौंप दिया। मामले की जानकारी होने पर हस्ताक्षर करने वाले हिंदू समुदाय ने पुन: पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से होर्डिंग को हटवा दिया गया है। खुराफाती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। शांति व्यवस्था खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें